Business News

तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन ने फैक्‍ट्री ऑटोमेशन और अन्‍य औद्योगिक उपकरणों के लिए उच्‍च करंट वाले फोटोरिलेज जारी किये, यह फोटोरिलेज यांत्रिक रिलेज की जगह ले सकते हैं

Business Wire India
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन ने आज अपने फोटोरिलेज के पोर्टफोलियो के अलावा, डीआइपी4 और डीआइपी6 पैकेज में पांच नये उच्‍च करंट वाले फोटोरिलेज की शिपिंग आरंभ कर दी है। इसमें एमओएसएफईटी का समावेश किया गया है जिसे नवीनतम यू-एमओएस VIII प्रक्रिया से तैयार किया गया है।
 
इस प्रेस विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20171219006383/en/

Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation: high-current photorelays in DIP4 and DIP6 packages, additions to its portfolio of photorelays incorporating MOSFETs fabricated with the latest U-MOS VIII process. (Photo: Business Wire)
Toshiba Electronic Devices & Storage Corporation: high-current photorelays in DIP4 and DIP6 packages, additions to its portfolio of photorelays incorporating MOSFETs fabricated with the latest U-MOS VIII process. (Photo: Business Wire)

तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन : फोटोरिेलेज के अपने पोर्टफोलियो के अलावा, डीआइपी4 और डीआइपी6 पैकेज में पांच नये उच्‍च करंट वाले फोटोरिलेज जिसमें एमओएसएफईटी का समावेश किया गया है जिसे नवीनतम यू-एमओएस VIII प्रक्रिया से तैयार किया गया है। (फोटो :बिजनेस वायर)
 
नये फोटोरिलेज विभिन्‍न विकल्‍पों की पेशकश करते हैं। इसमें बंद अवस्‍था में आउटपुट टर्मिनलवोल्‍टेज 30 से 200वी है और चालू अवस्‍था में स्‍थायी करंट0.7से 5.0 एम्पियर तक है। यह विभिन्‍न डीसी और एसी अनुप्रयोगोंमें 1-फॉर्म –ए यांत्रिक रिलेज कह जगह ले सकते हैं। इस तरह यह सिस्‍टम की विश्‍वसनीयता बढ़ाने के साथ रिलेज एवं रेटेड ड्राइवर्स के लिए आवश्‍यक स्‍थान को कम करते हैं। इनके द्वारा 110 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) का रेटेड परिचालन तापमान प्रदान किया जाता है, और सिस्‍टम डिजाइनों में तापमान मार्जिन को वहन करना आसान बनाती है।
 
इसके अतिरिक्‍त, नये फोटोरिलेज चालू अवस्‍था में रेटेड स्‍थायी करंट की तुलना में तीन गुणा अधिक रेटेड ट्रांजियंट करंट उपलब्‍ध कराते हैं और डिजाइन की सुरक्षा में योगदान करते हैं।
 
गार्टनर मार्केट की नवीनतम रिपोर्ट में तोशिबा को 2015 और 2016 में बिक्री के नजरिये से ऑप्‍टोकपलर्स का अग्रणी प्रदाता माना गया है। कैलेंडर वर्ष 2016 में इसकी बिक्री-आधारित बाजार हिस्‍सेदारी 23 प्रतिशत रही। (स्रोत : गार्टनर, इंक. “मार्केट शेयर: सेमीकंडक्‍टर डिवाइसेस एंड ऐप्‍लीकेशंस वर्ल्‍डवाइड 2016” 30 मार्च 2017)
 
तोशिबा इलेक्ट्रॉनिक डिवाईसेस एवं स्टोरेज कॉर्पोरेशन ऐसे उत्‍पादों को प्रदान करना जारी रखेगी जोकि ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी फोटोकपलर्स और फोटोरिलेज के विविधीकृत पोर्टफोलियो के विकास को बढ़ावा देती है जिन्‍हें बाजार के चलन के अनुसार विशिष्‍ट रूप से बनाया जाता है।
 
अनुप्रयोग
  • औद्योगिक उपकरण (पीएलसी, आइ/ओ इंटरफेस, कॉन्‍टैक्‍ट आउटपुट)
  • ऑटोमोशन सिस्‍टम का निर्माण (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयरकंडिशनिंग, थर्मोस्‍टैट आदि)
  • सेमीकंडक्‍टर टेस्‍टर्स
  • टेस्‍ट बोर्ड्स
  • सुरक्षाउपकरण
  • यांत्रिक रिलेज का रिप्‍लेसमेंट
 
खूबियां
  • चालू अवस्‍था में उच्‍च करंट : टीएलपी3543ए चालू अवस्‍था में अधिकतम 5 एम्पियर का स्‍थायी करंट प्रदान करता है। यह डीआइपी6 पैकेज में फोटोरिलेज के लिए उद्योग का सर्वोच्‍च[1] करंट है। चालू अवस्‍था में ट्रांजिएंट करंट 15 एम्पियर (अधिकतम) है।
  • बंद अवस्‍था में आउटपुट टर्मिनल वोल्‍टेज के लिए विकल्‍पों की व्‍यापक श्रृंखला (30वी, 60वी, 100वी, 200वी)
  • परिचालन तापमान : 110 डिग्री सेल्सियस(अधिकतम)
 
मुख्‍य खूबियां   (@Ta=25°C)
पैकेज
 
  पार्ट नंबर   VOFF   ION   IONP   IFT   RON   IOFF   COFF   tON   tOFF   BVS
    [V]   [A]   [A]   [mA]   [mΩ]   [μA]   [pF]   [ms]   [ms]   [Vrms]
        DC   Pulse                            
    (न्‍यून)   (अधिकतम)   (अधिकतम)   (अधिकतम)   (प्रकार)   (अधिकतम)   (अधिकतम)   (प्रकार)   (max)   (max)   (न्‍यून)
DIP6   TLP3543A   30   5   15   3   20   40   1   1100   5   0.5   2500
  TLP3545A   60   4   12   3   35   60   1   640   5   1   2500
  TLP3546A   100   3.5   10.5   3   50   80   1   450   5   0.5   2500
DIP4   TLP3556A   100   2   6   3   110   200   1   110   2   0.5   2500
  TLP3558A   200   0.7   2.1   3   900   2000   1   3   1   0.5   2500
 
ध्‍यानार्थ :
[1] 20 दिसंबर2017 तक तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन सर्वे के अनुसार।  
नये उत्‍पादों एवं फोटोरिलेज लाइन-अप पर अधिकजानकारी के लिए नीचेदिये लिंक पर जायें।
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/product/opto/photocoupler/photorelay.html
 
ग्राहक संबंधी पूछताछ :
ऑप्‍टोइलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस विक्रय एवं विपणन विभाग
+81-3-3457-3431
https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/contact.html
 
इस दस्‍तावेज में दी गई जानकारी, उत्‍पाद की कीमतों एवं विशिष्‍टताओं सहित, सेवाओं की विषय-वस्‍तु एवं संपर्क जानकारी घोषणा के तिथि के दिन की हैं लेकिन इनमें बिना किसी पूर्व सूचना के बदलाव किया जा सकता है।
 
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन के विषय में
 
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन (टीडीएससी) में नई कंपनी के जोश को अनुभव के चातुर्य के साथ संयोजित किया गया है। जुलाई 2017 में तोशिबा कॉर्पोरेशन से अलग होने के बाद, हमने अग्रणी सामान्‍य उपकरण कंपनियों के बीच अपनी जगह बनाई है। हम ग्राहकों एवं व्‍यावसायिक साझीदारों को भिन्‍न सेमीकंडक्‍टर्स, सिस्‍टम एलएसआइ और एचडीडी में बेहतरीन समाधान प्रदान करते हैं।
 
दुनिया भर में हमारे 19,000 कर्मचारी हमारे उत्‍पादों का मूल्‍य बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्‍प को साझा करते हैं और मूल्‍य एवं नये बाजारों के सह-निर्माण को बढ़ावा देनेके लिए ग्राहकों के साथ करीबी सहयोग पर जोर देते हैं। हम वार्षिक बिक्री को अब 700 बिलियन येन (6 बिलियन अमेरिकी डॉलर) पहुंचाने के लिए तत्‍पर हैं। हम हर कहीं लोगों के लिए बेहतर भविष्‍य में योगदान करेंगे।
हमारे बारे में अधिक जानकारी के लिए देखें – https://toshiba.semicon-storage.com/ap-en/company.html
 
businesswire.com पर सोर्स विवरण देखें : https://www.businesswire.com/news/home/20171219006383/en/
 
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है: https://www.businesswire.com/news/home/20171219006383/en/

संपर्क :
मीडिया संबंधी पूछताछ :
तोशिबा इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइसेस एंड स्‍टोरेज कॉर्पोरेशन
चियाकी नागासावा, +81-3-3457-4963
डिजिटल मार्केटिंग विभाग
semicon-NR-mailbox@ml.toshiba.co.jp